Life Style

लगातार बैठकर काम करने से कंधों में दर्द होना लाजिमी है, इन योग के जरिए दर्द से पाएं राहत-

घंटे तक ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करने और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कंधों में दर्द होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। शुरुआती दौर में ही कंधों के दर्द पर ध्यान न दिया जाए तो ये वक्त के साथ बढ़ता चल जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टरों का मानना है काम में बीच में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेकर अगर कंधों को आराम दिया जाए तो ये दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट की ये बात 10 में से सिर्फ 4 लोग ही फॉलो करते हैं। अगर आपके भी कंधों में अक्सर दर्द रहता है तो आज हम आपको 3 योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन योगासन को रोजाना 10 से 15 मिनट करके आप न सिर्फ कंधों के दर्द से राहत पा सकते हैं बल्कि शरीर को भी चुस्त-दुरुस्त बना सकते हैं। आइए जानते हैं कंधों के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में।

कंधों के दर्द के लिए योगासन

वॉरियर पोज –

छाती और कंधों के दर्द से राहत दिलाने में वॉरियर पोज काफी मदद कर सकता है। वॉरियर पोज का सीधा इफेक्ट गर्दन पर पड़ता है, जिससे कंधों के दर्द में आराम मिलता है। 

वॉरियर पोज करने का तरीका

ये योगासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। 

इसके बाद एक पैर को पीछे लेकर जाएं और दूसरे पैर को थोड़ा तिरछे आकार में आगे की तरफ लाएं।

इसी पोजिशन में पैरों को फैलाते हुए धीरे-धीरे बाहों को पंख की तरह फैला लें। 

एक हाथ आगे वाले पैर के सामने और दूसरे पैर को पीठ कर तरफ रखें। 

टू फूटेड पोज –

टू फूटेड पोज रोजाना 10 मिनट करने से शरीर को फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। टू फूटेड पोज सिर्फ कंधे या घुटने नहीं बल्कि पूरे शारीरिक दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। आप एक दिन में टू फूटेड पोज के 10 से 12 सेट कर सकते हैं और बाद में इसे बढ़ा सकते हैं।

टू फूटेड पोज करने का तरीका

टू फूटेड पोज करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल आराम से लेट जाएं। 

अब पैरों को फर्श पर अपने घुटनों के बल झुकाकर रखें। इसके बाद पैरों को हथेलियों को पोजिशन देते हुए गहरी सांस लें। 

अब अपनी ठुड्डी को अपनी छाती के पास रखें और मूवमेंट के दौरान अपने सिर को बिल्कुल भी न हिलाएं।

इस पोजीशन में 2 से 3 मिनट रहें और गहरी सांस लें। 

इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 

स्फिंक्स पोज –

योग के इस आसन में घुमाव कम होता है और ये रीढ़ की हड्डी पर पूरा दबाव बनाती है। जिसकी वजह से कंधों और कमर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

स्फिंक्स पोज करने का तरीका

स्फिंक्स पोज करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

इस दौरान पैरों को पूरी तरह से सपाट रखने की कोशिश करें और सिर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।

स्फिंक्स पोज में ऊपरी धड़ को जितना ऊपर उठा सकती हैं उतना उठाएं। 

एक बार इस पोजीशन में आने के बाद 10 से 15 मिनट तक रहें। आप एक दिन में इस योगा पोज के 4 से 5 सेट लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services