Entertainment

रेत में लिपटे मोनालिसा ने दिए बोल्ड पोज,सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

छोटे पर्दे और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीर से सोशल मीडिया फैंस का ध्यान खींचा है।

मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। मोनालिसा की यह तस्वीर किसी समुद्र किनारे की है। तस्वीर में उन्होंने प्रिंटेड ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ मोनालिसा ने मैचिंग मीनी स्कर्ट भी डाली है। साथ ही उन्होंने हैट भी पहनी हुई है। जो उनके हॉट और बोल्ड अंदाज को बढ़ा रहा है।

तस्वीर में मोनालिसा समुद्र किनारे रेत में लिपटी दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ‘नजर’ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सूरज, समुद्र, रेत और मैं।’ सोशल मीडिया पर मोनालिसा की यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के बहुत से फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मोनालिसा ने कल यानी 17 जनवारी को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने साल 2017 में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इन दोनों ने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। शादी की पांचवी सालगिरह के मौके पर मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ अपनी रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा था। तस्वीरों में मोनालिसा और विक्रांत ने रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रहे थे। तस्वीरों में मोनालिसा ने रेड कलर की ब्रालेट के साथ मीनी स्कर्ट पहनी हुई थी। वहीं उनके पति ने रेड और ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। 

Related Articles

Back to top button
Event Services