Uttar Pradesh

यूपी में तेज बारिश और आंधी के कारण कई स्‍थानों पर पेड़,फसलों को भी पहुंचा नुकसान

मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार की सुबह से ही चल रही तेज हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। जहां एक ओर भीषण गर्मी के बीच इस बारिश ने राहत दी वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्‍थानों पर पेड़ आदि भी टूटकर गिर जाने से लोगों को मुश्‍किलों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर बिजली की सप्‍लाई भी प्रभावित हुई है। सोमवार को पूरे दिन ही मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मेरठ में अभिभावक बारिश के बीच ही बच्‍चों को स्‍कूल छोड़ने के लिए पहुंचे।

jagran

तापमान में गिरावट लेकिन बत्‍ती गुल

बागपत जिले में रविवार देर रात से हो रही बारिश व चल रही तेज हवा से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जहां पहले न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वो सोमवार को 23 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया। वहीं बारिश व तेज हवा चलने के कारण रविवार रात से ही बिजली गुल है। सोमवार की सुबह से बिजली के टूटे तारों को सही कर रहे है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था को जल्द सुचारू कर दिया जाएगा।

jagran

आम को पहुंचा नुकसान

वहीं तेज हवा से आम उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ है। आम उत्पादक जावेद ने बताया कि आंधी व तेज हवा चलने से कच्चे आम पेडों से टूट कर नीचे गिर गए है। इससे आम की फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा पब्लिक स्कूलों के बच्चों को बारिश में भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा।

jagran

बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर जल भराव हो गया है। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर सिसाना में जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेरठ हाइवे का निर्माण कार्य रूक गया है।

jagran

लोगों को हो रही परेशानी

मुज़फ्फरनगर जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हवा के कारण आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से नगरपालिका की ट्यूबवेल से घरों में सप्लाई होने वाले पानी की परेशानी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। जबकि सहारनपुर में सोमवार सुबह चली तेज हवा से टीन शेड उखड़ गए जबकि कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए। देहरादून हाईवे पर हवा से पेड़ गिर गया है।

jagran

सब्जियों को फसल को भी नुकसान

शामली में सुबह करीब पांच बजे से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई। तेज हवा से आम की फसल को थोड़ा नुकसान है। बारिश अब तक ठीकठाक हो चुकी है, जिससे सब्जियों को फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि सब्जियों की फसल में हल्की सिंचाई की जरूरत होती है। वहीं, बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। 

jagran

तेज़ आंधी के साथ हुई तेज वर्षा से मौसम में बढ़ी ठंडक

बिजनौर : नगीना क्षेत्र में ठंडी तेज हवा व जोरदार आंधी के चलते सोमवार की तड़के 3:30 बजे जोरदार वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई जिसके कारण आम आदमी को तो गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आम की बागवानी करने वाले किसानों में बेचैनी बढ़ गई। वर्षा के साथ आई तेज आंधी के कारण आम की फसल बड़ी मात्रा में गिरने की संभावना है। तड़के से ही मौसम में अचानक बदलाव आ गया जिसके कारण तेजा हवा व आंधी के साथ क्षेत्र में जोरदार वर्षा शुरू हो गई। तेज वर्षा के बाद नगर के रामलीला बाग मैदान समेत में कई स्थानों व खेतों में जलभराव हो गया। तेज आंधी से पेड़ों पर लगी आम की फसल काफ़ी मात्रा में नीचे गिर गई। आम के बागवान मोरध्वज, देवराज आदि का का कहना है कि उनका करीब 100 बीघे में आम का बाग है।

jagran

आम नीचे गिर गया

क्षेत्र में अब तक तीन बड़ी आंधियां आ चुकी हैं जिससे उनके बाग में इन आंधियों से करीब 20-25 प्रतिशत पेड़ों पर लगा आम नीचे गिर गया। आम छोटे होने के कारण इस समय इस आम की मार्केट में कोई वैल्यू नहीं है। मंडी में ले जाने पर यह आम तो बहुत ही कम कीमत पर जा रहा है। नगीना स्थित कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के सतीश कुमार के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने से यहां भी मौसम में भारी बदलाव आने तथा आगे भी तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह 7:30 बजे तक क्षेत्र में वर्षा 29 एमएम रिकॉर्ड की गई जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

jagran

बुलंदशहर में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

बुलंदशहर में सोमवार को दिन निकलते ही मौसम ने करवट ली और अलसुबह गरज कम के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा की गति अनुमान से कम रही और 16 किमी प्रति घण्टे की गति से हवाएं चली। बासमान में बादलों को उमड़ता देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी 24 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। बूंदाबांदी से तापमान में काफी गिरावट आई है। सुबह के समय तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि पूर्वानुमान के हिसाब से 12 घण्टे पहले बूंदाबांदी शुरू हुई है। 24 और 25 मई को झमाझम बारिश की प्रबल संभावना है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services