Entertainment

यहां देखिए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में और उनकी पूरी डिटेल्स….

बॉलीवुड के सुपर डैशिंग और चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आखिरी बार साल 2018 में फिल्म संजू में नजर आए थे। इसके बाद से ही रणबीर बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन अब उनके फैन्स काफी एक्साइटिड हैं क्योंकि इन दिनों वो एक नहीं बल्कि दो फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक ओर जहां रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं तो दूसरी ओर हाल ही में उनकी फिल्म शमशेरा का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है। दोनों की फिल्मों में रणबीर कपूर एक दम अलग अंदाज में नजर आएंगे, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। वैसे शमशेरा (Shamshera) और ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के अलावा भी कई दमदार प्रोजेक्ट्स में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। यहां देखिए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में और उनकी पूरी डिटेल्स….

शमशेरा: कुछ ही देर पहले रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही संजय दत्त और वाणी कपूर प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के किरदार का नाम शमशेरा है, जिसके इंट्रो में कहा जाता है कि वो कर्म से डकैत और धर्म से आजाद है। वहीं संजय दत्त के किरदार का नाम दरोगा शुद्ध सिंह है। इसके अलावा वाणी कपूर फिल्म में डांसर सोना के किरदार में नजर आएंगी, जो रणबीर संग रोमांस करती दिखेगी। शमशेरा, 22 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ ही  तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। 

ब्रह्मास्त्र: याद दिला दें कि हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर- आलिया के साथ ही मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। ब्रह्मास्त्र, तीन फिल्मों की सीरीज होगी, जिसका पहला पार्ट ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’, 09 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस सुपरनैचुरल साई-फाई फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

एनिमल: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में एक नाम एनिमल का भी है। रणबीर कपूर की फिल्म एनमिल, 11 अगस्त 2023 में रिलीज होगी। अपराध आधारित फिल्म ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के निर्देशन के क्षेत्र में 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ से कदम रखा था। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी का कहना है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ एक्शन और इमोशन से भरपूर कमाल की फिल्म बनी है। बता दें कि एनिमल में रणबीर के साथ ही अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।

लव रंजन की फिल्म: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म ऐसी भी है, जिसका नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। रणबीर कपूर, निर्देशक लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसके शूट में वो इन दिनों बिजी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर रणबीर- श्रद्धा के कुछ फोटोज- वीडियोज हाल ही में वायरल हुए थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म 2023 की होली पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणबीर के पिता के किरदार में बोनी कपूर और मां के किरदार में डिंपल कपाड़िया नजर आएंगी।

अंदाज अपना अपना 2: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटिंग फिल्म है अंदाज अपना अपना 2, जिसको लेकर हर कोई काफी एक्साइटिड है। हालांकि इस फिल्म के बारे में कुछ पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ नजर आ सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म अंदाज अपना अपना की सीक्वल होगी, जिस में आमिर खान और सलमान खान नजर आए थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी फिल्म की कहानी पर अभी काम कर रहे हैं, हालांकि अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button
Event Services