National

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर भी जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि, राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर राहुल गांधी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। दिल्ली में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अन्य महान हस्तियों के समाधि स्थल पर जाने की भी योजना है।

सूत्रों ने बताया कि, दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का साढ़े चार बजे समापन हो जाएगा जिसके बाद राहुल गांधी राजधानी में स्थित देश की महान विभूतियों के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाला नेहरू के समाधि स्थल शांति वन भी जाएंगे। इसी दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर भी जाएंगे।

बापू को श्रद्धांजिल देने जाएंगे राजघाट
दिल्ली में आज भारत जोड़ो यात्रा खत्म करने के बाद शाम में राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट भी जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शक्ति स्थल भी जाएंगे राहुल
शाम साढ़े चार बजे यात्रा खत्म करने के बाद राहुल गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी के समाधि स्थान, शक्ति स्थल पर भी जाएंगे। इस दौरान उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही राहुल अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समाधि स्थान, वीरभूमि भी जाएंगे और उन्हें वहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सोनिया गांधी भी हुईं शामिल
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले भी वो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हूए।

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज हिरयाणा से दिल्ली पहुंची है। इस दौरान 23 किलोमीटर का सफर तय कर यह यात्रा शाम साढ़े चार बजे खत्म होगी। अब तक भारत जोड़ो यात्रा ने लगभग 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा आज 108वें दिन दिल्ली पहुंची है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services