Sports

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस ख़ास अंदाज में दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं…

दुनियाभर में आज सभी लोग एक दूसरे को नए साल 2023 की बधाईयां दे रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। बता दें टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा से लेकर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली तक सभी ने एक अलग अंदाज में फैंस को नया साल विश किया। तो वहीं कुछ खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं, जिन्होंने भी नए साल पर सभी को शुभकामनाएं दी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस तरह फैंस को किया New Year 2023 विश

दरअसल, नए साल 2023 पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। बता दें पूर्व भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नया साल मनाने के लिए दुबई पहुंचे है, जहां उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ साल 2022 के आखिरी दिन की सुबह की तस्वीर शेयर की थी। वहीं कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है, ”यहां एक उज्जवल वर्ष 2023 है, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं”

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर दी फैंस को नववर्ष की बधाई

बता दें भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक वीडियो के साथ ट्वीट कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। सचिन ने ट्वीट कर लिखा, ‘नॉक, नॉक कौन है? यह 2023 है!’ सचिन इस वीडियो में हाथ में बल्ला पकड़े गेंद के साथ खेल रहे है और फैंस को अनोखे अंदाज में नववर्ष की बधाईयां दे रहे है।

कुमार संगरकारा ने भी फैंस को किया न्यू ईयर विश

बता दें टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने नए साल 2023 के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। उन्होंने अपने ऑफिशियल इस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित तस्वीर में फिट नजर आ रहे है।  

Related Articles

Back to top button
Event Services