Life Style

बेबीमून को यादगार बनाने के लिए ये जगह हैं सबसे बेहतरीन

आजकल प्री वेडिंग और हनीमून की तरह बेबीमून भी ट्रेंडिंग में है। कपल्स बेबीमून को यादगार बनाने के लिए विदेश यात्रा से भी गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी में विदेश यात्रा सही नहीं है। साथ ही इन दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए देश के कई हिस्सों में बेबीमून पर जा सकते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में बेबीमून ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो ये जगहें बेबीमून को यादगार बनाने के लिए सबसे उत्तम हैं। आइए जानते हैं कि बेबीमून क्या है और बेबीमून को यादगार के लिए किन जगहों पर जाना फायदेमंद है-

बेबीमून क्या है

यह हनीमून की तरह है, जिसमें पति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ किसी परफेक्ट डेस्टिनेशन पर जाते हैं। इस ट्रिप के दौरान नई जीवन की शुरुआत होती है। जब घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजती हैं। यह समय कपल्स के लिए अहम होता है। इसे शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहकर अहम पल बिताते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हैप्पी हार्मोन का असर बच्चे पर भी पड़ता है।

उदयपुर

यह शहर अरावली की गोद में बसा है। इसके लिए उदयपुर को महलों और झीलों का शहर कहा जाता है। यह बेबीमूनर्स के लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। इस शहर में आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। साथ ही आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए पुडुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप बेबीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पुडुचेरी जा सकते हैं। बालू की रेत पर लेटकर फ्रेंच व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हुए सूर्यास्त को देखना बेहद सुकून भरा पल हो सकता है। इसके अलावा पुडुचेरी में वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

महाबलेश्वर

प्रकृति की गोद में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, वाटरफॉल्स और हरियाली के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मुंबई से महज एक घंटे की दूरी पर महाबलेश्वर स्थित है। कपल्स और बेबीमूनर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। बेबीमून के लिए महाबलेश्वर जा सकते हैं

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services