Uttar Pradesh

फिरोजाबाद में विवाहिता का चौराहे पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा,महिला कांस्टेबल से भी की धक्का-मुक्की

फिरोजाबाद में नशे में धुत विवाहिता का चौराहे पर हंगामा। महिला कांस्टेबल से धक्का मुक्की की। पुलिस ने कराया महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती। राहगीरों से कर रही थी गाली गलौज और अभद्रता। जुट गइ थी चौराहा पर भी भीड़।

 फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला चुंगी चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे लगभग 28 वर्षीय विनीता पत्नी विजय कुमार निवासी झील की पुलिया ने नशे की हालत में हंगामा किया। उसके साथ उसका तीन वर्षीय बेटा भी था। महिला को नशे की हालत में कुछ राहगीरों से गाली गलौज और अभद्रता करते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

उत्तर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। महिला ने महिला कांस्टेबल से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी। उसने खुद शराब पी या किसी ने पिलाया, इस बारे में वह कुछ बता नहीं सकी। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services