फरवरी महीने में आने वाले हैं यह व्रत-त्योहार, देखिये लिस्ट
साल 2021 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है। जी हाँ, फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है और इसी महीने में कई व्रत-त्योहार भी आते हैं। वैसे यह महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बड़ा ही खास होने वाला है। आपको बता दें कि इस महीने में हिंदू धर्म के कई खास पर्व और व्रत आने वाले हैं। इस लिस्ट में षट्तिला एकादशी से लेकर वसंत पंचमी और मौनी अमावस्या तक शामिल है। वहीं विनायक चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने में आने वाले है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं फरवरी 2021 में आ रहे सभी त्योहारों के दिन, तारीख ताकि आप समय रहते तैयारी कर सकें।
फरवरी 2021 में आने वाले व्रत त्योहार
4 फरवरी 2021, गुरुवार: विवेकानंद जयंती
07 फरवरी 2021, रविवार: षट्तिला एकादशी
09 फरवरी 2021, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत, मेरु त्रयोदशी
10 फरवरी 2021, बुधवार: मासिक शिवरात्रि
11 फरवरी 2021, बृहस्पतिवार: मौनी अमावस्या
12 फरवरी 2021, शुक्रवार: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति
15 फरवरी 2021, सोमवार: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
16 फरवरी 2021, मंगलवार: वसंत पंचमी
17 फरवरी 2021, बुधवार: स्कंद सष्टी
19 फरवरी 2021, शुक्रवार: अचला सप्तमी, नर्मदा जयंती
20 फरवरी 2021, शनिवार: भीष्म अष्टमी
21 फरवरी 2021, रविवार: माघ गुप्त नवरात्रि समापन
23 फरवरी 2021, मंगलवार: जया एकादशी
24 फरवरी 2021, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
27 फरवरी 2021, रविवार: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।