Health

फटी एड़ियों के लिए बेस्ट है कपूर, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

कपूर (camphor in hindi) के कई फायदे हैं और इसका इस्तेमाल दादी-नानी के नुस्खों (dadi nani ke nuskhe) का हिस्सा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर का लेप लगाने के फायदे। जी दरअसल कपूर में कई एंटीबैक्टरियल और एंटीसेप्टीक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसे लगाने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

दाद में- दाद खाद खुजली किसी को भी बहुत परेशान करती है, ऐसे में आप कपूर को पीस कर और इसे लौंग या पिपरमिंट के तेल में मिला कर लेप बना सकते हैं। उसके बाद इस लेप को आपको रोजाना रात में सोते समय दाद पर लगाना है। कुछ समय बाद दाद ठीक हो जाएग।

एक्ने होने पर- एक्ने दो प्रकार के होते हैं। ये हार्मोनल और दूसरा ऑयली स्किन व गंदगी के कारण। खैर इस दोनों ही स्थितियों में एक्ने तेजी से बढ़ता है और ऐसे में आपको इसे फैलने से रोकना होगा। इसके लिए आप कपूर और नींबू से लेप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जलने पर- अगर आपका हाथ जल जाए तो, कपूर का लेप लगाना बहुत फायदेमंद है। जी दरअसल, जले हुए घावों को ठीक करने के लिए आप कपूर से लेप या क्रीम तैयार कर सकते हैं। 

फटी एड़ियों में- इसके लिए कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल करें यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। कपूर को पीसकर नारियल तेल में मिला लें और इसे अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं

दर्द में- कपूर को त्वचा पर लगाने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है। जी हाँ और इसके लिए आप कपूर, हल्दी और नीलगिरी के तेल को मिला कर लेप बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services