Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने स्विमसूट में शेयर की लेटेस्ट फोटोज,तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश 

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस और हॉट फोटोज शेयर करती हैं। प्रियंका अपने काम से ब्रेक लेकर थोड़ा रिलैक्स टाइम एंजॉय कर रही हैं। अब प्रियंका ने पूल से अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह स्विम सूट पहने नजर आ रही हैं। फोटोज में प्रियंका का अलग अंदाज भी दिख रहा है। एक फोटो में प्रियंका स्विम सूट पहने पोज दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह हंस रही हैं। इसके जरिए प्रियंका ने बताया कि इंस्टाग्राम के लिए कैसे पोज होते हैं और रिएलिटी में कैसे होते हैं।

प्रियंका की इन फोटोज पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं निक जोनस तो प्रियंका के इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया है।

इससे पहले भी प्रियंका ने पूल से अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। वीडियोज में आप देखेंगे कि प्रियंका पूल में एंजॉय करते हुए कुछ बॉलीवुड सॉन्ग्स सुन रही होती हैं। फैंस को देसी गर्ल की ये बात खूब पसंद आई कि कैसे विदेश में भी प्रियंका अपना देसी अवतार नहीं भूलती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका के बारे में बता दें कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अमेजॉन की थ्रिलर सीरीज सिटाडेल और एंडिग थिंग्स में भी नजर आने वाली हैं। वहीं बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखेंगी जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका के पास एक अनस्क्रिप्टिड सीरीज भी है संगीत जिसे निक के साथ वह प्रोड्यूस करने वाली हैं। वह मा आनंद शीला की लाइफ पर एक फिल्म भी प्रोड्यूस करेंगी।

प्रियंका और निक बता दें कि इसी साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों की सेरोगेसी के जरिए बेटी हुई है। हाल ही में बेटी के नाम का खुलासा हुआ है। दोनों ने बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। फैंस को ये नाम काफी पसंद आया क्योंकि इसमें भारत और अमेरिका का मिश्रण दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button
Event Services