Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा,पहली बार देखेंगे संस्कृत और क्रिश्चियन नाम का ऐसा कॉम्बिनेशन

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है उसे पाना हर किसी के बस की बात की नहीं है। इसी साल प्रियंका और निक एक बेटी के पैरेंट्स बनें हैं। कपल ने सरोगेसी की मदद से जनवरी में पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। बेटी के जन्म के बाद ही प्रियंका के फैंस उसकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब हैं। वहीं अब छोटी बच्ची का स्वागत करने के तीन महीने बाद प्रियंका ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम बेहद ही अलग रखा है।

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की बेटी ने अपनी बेटी का नाम उस सर्टिफिकेट में ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनास’ लिखा है। साथ ही मालती के जन्म की तारीख और वक्त भी सामने आ चुका है। इस सर्टिफिकेट में मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। यह जानकारी उसके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां का पूरा नाम मधु मालती चोपड़ा है। वहीं मालती का अ​र्थ होता है खुशबू वाला फूल या फिर चांदनी। फिलहाल निक जोनस और प्रियंका की तरफ से बेटी के नाम का लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बात दें कि हाल ही में 12 अप्रैल को प्रियंका चोपड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में वह अपनी नानी, मां मधु चोपड़ा और दोस्त प्रियम माथुर के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने अपनी नानी के जन्मदिन पर शेयर की थी। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि किस जब उनके पैरेंट्स अपना करियर बनाने में बिजी थे तब उनकी नानी ने बिल्कुल मां की तरह उनका ध्यान रखा था।

Related Articles

Back to top button
Event Services