Uttarakhand

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा-पूरी तरह से स्पष्ट है कांग्रेस नीति…

Uttarakhand Assembly Elections 2022 पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की नीति पूरी तरह से स्पष्ट है। चाहे 2002 के चुनाव हो या 2007, 2012 और 2017 के। कांग्रेस में पहले पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए। यह बाद में तय होगा। फिलहाल कांग्रेस संगठित होकर चुनाव लड़ेगी। उन्‍होंने यह बातें दिल्‍ली से लौटते समय रुड़की में एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। पार्टी हाईकमान की ओर से कहा गया है कि उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, वही ही चुनाव को लीड करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद या गतिरोध नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतर कला चरम पर है लेकिन यह उनका आंतरिक मामला है फिलहाल भाजपा का कोई भी विधायक मंत्री कांग्रेस के संपर्क में नहीं है। यदि कार्यकर्ता के हितों की अनदेखी नहीं होती है तो भाजपा से आने वालों का स्वागत है।

यहां से हरीश रावत अब हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं इससे पूर्व बीच रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिसकी वजह से दिल्ली हरिद्वार राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Back to top button
Event Services