PunjabSocial

पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल, जेल अथॉरिटी ने खाने के लिए किया आग्रह

Balwant Singh Rajoana started hunger strike

पटियाला। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह (Former CM Beant Singh) के कत्ल केस में फांसी की सजायाफ्ता बलवंत सिंह राजोआणा ने मंगलवार सुबह भूख हड़ताल (Hunger Strike) शुरू कर दी। मंगलवार सुबह उन्होंने जेल का खाना नहीं खाया जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

जेल अथॉरिटी के अनुसार उन्होंने कई बार बलवंत सिंह राजोआणा को खाने के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब भूख हड़ताल शुरू कर चुके हैं। वही बलवंत सिंह राजोआणा द्वारा भूख हड़ताल किए जाने के बारे में पता लगते ही उनकी बहन कमलदीप कौर उनसे मिलने के लिए पटियाला के लिए निकल गईं। 

राष्ट्रपति के पास भेजी थी याचिका

कमलदीप कौर ने कहा कि वह अपने भाई से मुलाकात के बाद ही कुछ कह पाएंगे। वह अपने भाई बलवंत सिंह राजोआणा का संदेश भी सांझा करेंगी। बता दे की बलवंत सिंह राजवाड़ा पहले अपनी फांसी की सजा को अमल करने की मांग कर रहे थे। लेकिन उसके बाद फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी थी और वहां से कोई रिस्पांस नहीं आया।

इस बात से खफा होकर बलवंत सिंह राजोआणा ने आज यानी 5 दिसंबर को भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी। ‌ इस भूख हड़ताल को टालने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों उनसे मुलाकात करने आए थे लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी भूख हड़ताल नहीं टली।

Related Articles

Back to top button
Event Services