National

पटना नगर निगम के मेयर पद पर सीता साहू और मजहबी के बीच में कांटे की टक्कर, जानें कौन आगे ..

पटना नगर निगम की मेयर कौन होंगी, इसकी तस्वीर कुछ देर में साफ हो जाएगी। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के वोटों की गिनती जारी है, नतीजे आने लगे हैं। पटना नगर निगम के मेयर पद पर सीता साहू और मजहबी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। सीता साहू महज 315 वोटों से आगे चल रही हैं। 

पटना के वार्ड संख्या 67 से मनोज कुमार, वार्ड 22बी से सुचित्रा सिंह, वार्ड 68 से सुनीता देवी, वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव, वार्ड 14 से श्वेता रॉय, वार्ड 5 से दीपा रानी, 66 से कांति देवी, वार्ड 28 से विनय कुमार पप्पू, वार्ड 10 से सुनील कुमार, वार्ड 48 से इंद्रदीप चंद्रवंशी, वार्ड 30 से कावेरी सिंह, वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता, 41 से किरण देवी, वार्ड 22 से अनिता देवी, वार्ड 65 से तरुणा रॉय, वार्ड 56 से किस्मती देवी, वार्ड 39 से राहुल यादव, वार्ड 47 से सतीश गुप्ता जीते हैं। 

वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 29 में पार्षद पद पर विकास कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड 21 से श्वेता रंजन जीत गई हैं, उन्होंने पिंकी कुमारी को हराया है। वार्ड 38 से आशीष सिन्हा, वार्ड 49 से सीता वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटना के वार्ड 8 से रीता रानी ने जीत दर्ज की। उनके विजयी जुलूस में आशुतोष बिहारी का मोबाइल चोरी हो गया।

पटना समेत 17 निगमों के अलावा 23 जिलों के कुल 68 निकायों में आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही है। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कई दुकानें लगी हैं। एएसपी काम्या मिश्रा ने दुकानों को बंद करवा दिया है।

पटना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ था। मेयर और डिप्टी मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से चुनाव नतीजे रोचक होने वाले हैं। पटना नगर निगम में महज 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

एएन कॉलेज में काउंटिंग

पटना नगर निगम के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में हो रही है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जा रही है। यहां एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services