Sports

नीलामी से पहले दिन पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों का रहा बोलबाला,जानिए किस टीम के पास कितनी रकम बची

आइपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरी तरह से बोलबाला रहा। नीलामी से पहले दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके और उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़े में खरीदा तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे जिन्हें केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा। पहले दिन की नीलामी में कई बड़े नाम जैसे कि सुरेश रैना, डेविड मिलर व स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी नहीं बिके तो वहीं अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज व गेंदबाजों को तो कई भारतीय खिलाड़ियों से भी ज्यादा दाम देकर फ्रेंचाइजी ने अपने साथ शामिल किया। 

अनकैप्ड खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज आवेश खान पर तो पैसों की बरसात हुई और उन्हें 10 करोड़ में लखनऊ की टीम ने खरीदा। आवेश का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था। वो आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले आलराउंडर शाहरुख खान को 9 करोड़ में पंजाब ने खरीदा। राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ रुपये देकर हैदराबाद ने अपने साथ शामिल किया। कैप्ड गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ की रकम देकर दिल्ली ने अपने दल में शामिल किया तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। 

नीलामी के पहले दिन सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर खूब बोली लगाई और अब दूसरे दिन वो अपने बचे हुए पर्स के साथ नीलामी में दूसरे दिन उतरेंगे। आइए जानते हैं अब किस फ्रेंचाइजी के पास कितने रुपये पर्स में बचे हैं। 

पहले दिन की नीलामी के बाद सभी टीमों के पास बचे हुए रुपये की लिस्ट-

पंजाब- 28.65 करोड़

मुंबई- 27.85 करोड़

सीएसके – 20.45 करोड़

हैदराबाद- 20.15 करोड़

गुजरात – 18.85 करोड़

दिल्ली – 16.5 करोड़

कोलकाता – 12.65 करोड़

राजस्थान- 12.15 करोड़

आरसीबी- 9.25 करोड़

लखनऊ – 6.9 करोड़

अब  एक नजर डालते हैं किस टीम ने कितने खिलाड़ियों को पहले दिन नीलामी में खरीदा-

चेन्नई सुपर किंग्स

ड्वेन ब्रावो (2 करोड़) 4.40 करोड़ चेन्नई

रोबिन उथप्पा (1.5 करोड) 2 करोड़ चेन्नई

अंबाती राडुडू (2 करोड़) 6.75 चेन्नई

दीपक चाहर (2 करोड़) 14 करोड़ चेन्नई

के आसिफ 20 लाख चेन्नई

तुषार देशपांडे 20 लाख चेन्नई

कोलकाता नाइट राइडर्स

पैट कमिंस (2 करोड़) 7.25 करोड़ कोलकाता

श्रेयस अय्यर (2 करोड़) 12.25 करोड़ कोलकाता

नितीश राणा (1 करोड़) 8 करोड़ कोलकाता

शिवम मावी (40 लाख) 7.25 करोड़ कोलकाता

शेल्डन जैक्शन (30 लाख) 60 लाख कोलकाता

मुंबई इंडियंस

इशान किशन (2 करोड़) 15.25 करोड़ मुंबई

डिबाल्ड ब्रेविस (20 लाख) 3 करोड़ मुंबई

बेसल थंपी (30 लाख) 30 लाख मुंबई

मुरुगन अश्विन (20 लाख) 1.60 करोड़ मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वार्नर (2 करोड़) 6.26 करोड़ दिल्ली

मिचेल मार्श (2 करोड़) 6.50 करोड़ दिल्ली

शार्दुल ठाकुर (2 करोड़) 10.75 दिल्ली

मुस्ताफिजुर (2 करोड़) 2 करोड़ दिल्ली

कुलदीप यादव (2 करोड़) 2 करोड़ दिल्ली

अश्विन हेब्बार (20 लाख) 20 लाख दिल्ली

सरफराज खान (20 लाख) 20 लाख दिल्ली

कमलेश नागरकोटी (40 लाख) 1.10 करोड़ दिल्ली

केएस भरत (20 लाख) 2 करोड़ दिल्ली

सनराइजर्स हैदराबाद

वाशिंग्टन सुंदर (1.50 करोड़) 8.75 करोड़ हैदराबाद

निकोलस पूरन (1.50 करोड़) 10.75 हैदराबाद

टी नटराजन (1 करोड़) 4 करोड़ हैदराबाद

भुवनेश्वर कुमार (2 करोड़) 4.20 करोड़ हैदराबाद

प्रियम गर्ग (20 लाख) 20 लाख हैदराबाद

राहुल त्रिपाठी (40 लाख) 8.50 करोड़ हैदराबाद

अभिषेक शर्मा (20 लाख) 6.50 करोड़ हैदराबाद

कार्तिक त्यागी (20 लाख) 4 लाख हैदराबाद

श्रेयस गोपाल (20 लाख) 75 लाख हैदराबाद

जे सुचित 20 लाख हैदराबाद

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर

फाफ डु प्लेसिस (2 करोड़) 7 करोड़ आरसीबी

हर्षल पटेल (2 करोड़) 10.75 करोड़ आरसीबी

वनिंदु हसारंगा (1 करोड़) 10.75 करोड़ आरसीबी

दिनेश कार्तिक (2 करोड़) 5.50 करोड़ आरसीबी

जोस हेजलवुड (2 करोड) 7.75 करोड़ आरसीबी

शाहबाज अहमद (30 लाख) 2.40 आरसीबी

अनुज रावत (20 लाख) 3.40 करोड़ आरसीबी

राजस्थान रायल्स

आर अश्विन (2 करोड़) 5 करोड़ – राजस्थान

ट्रेंट बोल्ट (2 करोड़) 8 करोड़ राजस्थान

शिमरोन हेटमायर (1.5 करोड). 8.50 राजस्थान

देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़) 7.75 राजस्थान

प्रसिद्ध कृष्णा (1 करोड़) 10 करोड़ राजस्थान

युजवेंद्र चहल (2 करोड़) 6.60 करोड़ राजस्थान

रियान पराग (30 लाख) 3.80 करोड़ राजस्थान

केसी करियप्पा (20 लाख) 30 लाख राजस्थान

पंजाब किंग्स

शिखर धवन- (2 करोड़) 8.25 करोड़ -पंजाब

कगिसो रबादा (2 करोड़) 9.25 करोड़ पंजाब

जानी बेयरस्टो (1.50 करोड़) 6.75 पंजाब

राहुल चाहर (75 लाख) 5.25 करोड़ पंजाब

शाहरुख खान (40 लाख) 9 करोड़ पंजाब

हरप्रीत बरार (20 लाख) 3.80 पंजाब

प्रभसिमरन (20 लाख) 60 लाख पंजाब

जीतेश शर्मा (20 लाख) 20 लाख पंजाब

इशान पोरेल (20 लाख) 25 लाख पंजाब

लखनऊ सुपरजाइंट्स

क्विंटन डिकाक (2 करोड़) 6.75 लखनऊ

मनीष पांडे (1 करोड़) 4.60 करोड़ लखनऊ

जेसन होल्डर (1.50 करोड़) 8.75 करोड़ लखनऊ

दीपक हुड्डा (75 लाख) 5.75 लखनऊ

क्रुणाल पांड्या (2 करोड़) 8.25 करोड़ लखनऊ

मार्क वुड (2 करोड़) 7.50 करोड़ लखनऊ

आवेश खान (20 लाख) 10 करोड़ लखनऊ

अंकित राजपूत (20 लाख) 50 लाख लखनऊ

गुजरात टाइटंस

मोहम्मद शमी (2 करोड़) 6.25 करोड़ गुजरात

जेसन राय (2 करोड) 2 करोड़ गुजरात

लोकी फुर्ग्युसन (2 करोड़) 10 करोड़ गुजरात

अभिनव सदारंगनी (20 लाख) 2.60 करोड़ गुजरात

राहुल तेवतिया (40 लाख) 9 करोड़ गुजरात

नूर अहमद 30 लाख गुजरात

साइ किशोर (20 लाख) 3 करोड़ गुजरात

संदीप लामिछाने (40 लाख)

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services