Uttarakhand

त्योहारी सीजन के बाद नगर निगम ने फिर चलाया स्वच्छता अभियान

त्योहारी सीजन के खत्म होने के बाद ऋषिकेश नगर निगम ने दोबारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। सरकारी संस्थानों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों और नगर के प्रत्येक वार्ड में लगातार अब चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जायेगा।

राजकीय चिकित्सालय के परिसर में महापौर अनीता ममगाईं ने शुक्रवार की सुबह स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज को उन्होंने डेंगू और मौसमी बीमारियों को देखते हुए चिकित्सालय में व्यापक रूप से स्वच्छता उपाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव ओर फिर छठ महोत्सव का पर्व निपट चुका है। निगम का फोकस अब स्वच्छता पर है। निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा निगम प्रशासन ने तैयार कर ली है। इस अभियान के तहत न केवल साफ-सफाई होगी बल्कि कोरोना महामारी को लेकर सैनिटाइजेशन और डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए कीटनाशक का छिड़काव व फागिंग भी किया जाएगा।

विशेष स्वच्छता अभियान के सफलता के लिए नोडल अधिकारी इस अभियान का संचालन और निगरानी करेंगे। अभियान के समाप्ति के बाद नोडल अधिकारी अभियान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे, जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त करेंगे। निश्चित रूप से इस अभियान के बाद शहर और भी साफ-सुथरा दिखेगा। इस दौरान पार्षद चेतन चौहान, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम,गौरव केन्थुला, महेंद्र वर्मा, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, जितेंद्र कुमार आदि मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Event Services