National

जानें 75 वें सेना दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 75 वें सेना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।

रक्षा मंत्री ने 75वें सेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं थल सेना दिवस पर, कर्नाटक की इस पावन भूमि से उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमारे देश की संप्रभुता आज एक और अखंड है।

उन्होंने कहा, ‘यह आयोजन, फील्ड मार्शल करियप्पा को भी एक श्रद्धांजलि है, जो कि स्वयं कर्नाटक से संबंध रखते थे और उन्होंने आजाद भारत के पहले युद्ध में हमारी सेना का नेतृत्व किया था और सेना को सशक्त बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था।’

खुद को बदल रही है सेना: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में सेना की जमकर तारीफ की और उनके शौर्य को सलाम किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कितनी ही चुनौती क्यों न हो सेना ने धैर्य और वीरता से उनका मुकाबला किया है। सेना के लगातार नए समय के साथ बदलाव किया है।

6-7 दशकों में सुरक्षा चुनौतियों में भी बढ़ोतरी हुई है। जो चुनौतियां दस साल में देखी हैं वो पिछले सौ साल में भी नहीं देखी गई हैं। रक्षा मंत्री ने नई तकनीक की नई जंग को लेकर कहा कि दुनिया में ड्रोन इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। अंडर वॉटर ड्रोन चल रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल ज्यादा हुआ है और भारतीय सेना भी अपने को बदल रही है। कारगिल से लेकर गलवान और अब तवांग में भारतीय जवानों ने जिस तरह से शौर्य दिखाया उससे देश के लोगों के दिलों में विश्वास को और मजबूत बनाया है।

दुनिया में भारत का कद बढ़ा

रक्षा मंत्री ने भारत की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। पहले कोई भारत को गंभीर नहीं लेता था, लेकिन अब भारत जब बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। रूस और यूक्रेन के जंग के दौरान वहां हमारे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति, रूस के राष्ट्रपति यहां तक की अमेरिका के राष्ट्रपति सबसे बात की। कुछ घंटों के लिए युद्ध स्थगित हो गया और भारतीयों को निकालना संभव हो गया। ये दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button
Event Services