चेन्नई से लेकर लखनऊ तक, जानिए किस फ्रेंचाइजी के पास कितनी रकम
इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा आक्शन (IPL Mega Auction) से पहले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हो गया। कुल 1,214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने आइपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले नीलामी का हिस्सा बनने के लिए अपना नाम दिया है। दो दिवसीय मेगा आक्शन में 10 टीमें विश्व क्रिकेट की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के लिए बोली लगाएंगी। खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं। बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जो रूट, मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों ने अपना नाम नहीं दिया। मेगा आक्शन से पहले आइए जानते हैं किस फ्रेंचाइजी की पर्स में कितना रकम है और कितने खिलाड़ी हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मेगा आक्शन से पहले रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धौनी, रितुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया। टीम के पास पर्स में 48 करोड़ रुपये की कुल रकम है।
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती , वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया है। टीम के पास पर्स में 48 करोड़ रुपये है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शा और एनरिच नार्खिया को रिटेन किया। टीम के पास पर्स में 47.5 करोड़ रुपये है।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। टीम के पास पर्स में 57 करोड़ है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया बै। टीम के पास पर्स में 48 करोड़ रुपये है।
राजस्थान रायल्स
राजस्थान रायल्स (RR) ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायशवाल को रिटेन किया है। टीम के पर्स में 68 करोड़ रुपये है।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया है। टीम के पर्स में 68 करोड़ रुपये है।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स (PBKS) ने मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटने किया है। टीम के पर्स में 72 करोड़ रुपये है।
अहमदाबाद
अहमदाबाद नई फ्रेंचाइजी है। इसने 2022 के सत्र के लिए आधिकारिक रूप से ड्राफ्ट पिक का चयन किया। हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़) और शुभमन गिल (आठ करोड़) को टीम में शामिल किया। टीम के पास पर्स में 52 करोड़ रुपये है।
लखनऊ
लखनऊ भी नई फ्रेंचाइजी है। इसने ड्राफ्ट पिक से लोकेश राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और रवि बिश्नोई (चार करोड़) को चुना। टीम के पास पर्स में 58 करोड़ रुपये है।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।