Tour & Travel

घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं अंडमान की ये जगहें ,जरूर करें नील द्वीप की सैर

अंडमान-निकोबार पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक अंडमान-निकोबार घूमने आते हैं। इतिहास के पन्नों में अंडमान निकोबार का नाम दर्ज है। यह वह स्थान है। जहां क्रांतिवीरों को कालापानी की सजा दी जाती थी। अंडमान निकोबार स्थित सेलुलर जेल में क्रांतिवीरों को रखकर उन्हें दंड दिया जाता था। वर्तमान समय में हनीमून से लेकर बेबीमून तक सभी स्पेशल ओकेजन पर लोग अंडमान घूमने आते हैं। अगर आप भी मानसून वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कम बजट में घूमने के लिए अंडमान की ये जगहें परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

नील द्वीप

नील द्वीप अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। खासकर, सीतापुर बीच (जो नील द्वीप में स्थित है) सूर्यास्त यानी सनसेट के लिए प्रसिद्ध है। शाम के समय में सीतापुर की खूबसूरती देखने लायक होती है। इसके अलावा, भरतपुर और रामनगर भी बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।  नील द्वीप में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है। इस समय फोटोशूट के लिए काफी संख्या में लोग बीच पर रहते हैं।  अंडमान घूमने जाएं, तो नील द्वीप की सैर जरूर करें।

राधानगर बीच

यह बीच भी सूर्यास्त की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां से आप सूर्यास्त का भव्य और अलौकिक दीदार कर सकते हैं। अगर आप राधा नगर बीच जाते हैं, तो शाम के समय जाएं। इसके अलावा, राधा नगर बीच पर स्कूबा डाइविंग, ट्रेकिंग, बीच वॉकिंग आदि का भी मनोरंजन का आनंद उठा सकते हैं।

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क

अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 29 किलोमीटर की दूरी पर महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। इसके चारों ओर खाड़ियां हैं। जहां आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। घूमने के लिए महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क बेस्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा, स्वराज द्वीप की भी सैर कर सकते हैं। फरवरी से लेकर अक्टूबर तक अंडमान घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services