Food & DrinksLife Style

कॉफी बालों के लिए काफी लाभकारी है, ऐसे करें इस्तेमाल ..

अक्सर लोग दिन की शुरुआत कॉफी पीकर करते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, बालों के लिए भी कॉफी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, इसमें मौजूद कैफीन बालों की ग्रोथ के लिए काफी सहायक है। घर पर आप खुद कॉफी का हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल सफेद होने से बचेंगे, साथ ही बाल लंबे और घने भी होंगे। तो चलिए जानते हैं, कॉफी के इस्तेमाल से आप हेयर मास्क कैसे तैयार करें।

1. कॉफी और नारियल तेल का हेयर मास्क

नारियल तेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। यह स्कैल्प की नमी को बरकरार रखता है।

सामग्री

एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, 1 छोटा चम्मच नारियल तेल

बनाने का तरीका

– एक कटोरी में कॉफी पाउडर और नारियल तेल लें।

– इस मिश्रण को अच्छे से फेंट लें।

– फिर इसे बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. कॉफी पाउडर और शहद का हेयर मास्क

शहद स्कैल्प को नॉरिश करता है। यह बालों की कई समस्याओं से बचाता है। आप इसके इस्तेमाल से हेयर मास्क बना सकते हैं।

सामग्री

1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

– एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें शहद मिलाएं।

– इसका पेस्ट तैयार कर लें, इस बालों पर लगाएं।

– 15-20 मिनट बाद शैंपू से धो लें।

3. कैस्टर हेयर ऑयल के साथ

कैस्टर ऑयल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल कर हेयर मास्क बना सकते हैं।

सामग्री

1 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच कॉफी पाउडर

बनाने की विधि

– कैस्टर ऑयल और कॉफी को मिलाकर पेस्ट बना लें।

– अब इसे बालों पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button
Event Services