Food & DrinksLife Style

केले की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका –

केला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले का मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है। केले का सेवन हम कई तरीके से करते हैं। कुछ लोग केले को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका इस्तेमाल बनाना शेक या स्मूदी बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी केले की चाय पी है? जी हां, केले की चाय स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है। आप केले की चाय को छिलके के साथ या बिना छिले भी बना सकते हैं। केले की चाय में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। केले की चाय पीने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत होती है। इसका सेवन करने से पाचन से लेकर दिल तक को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। सबसे खास बात यह है कि डायबिटीज के मरीज भी केले की चाय का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं केले की चाय के फायदे और इसे बनाने के तरीका –

केले के चाय के फायदे –

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए  

केले की चाय का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दरअसल, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम और पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। नियमित रूप से केले की चाय पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।  

दिल को स्वस्थ रखे

केले की चाय पीने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। केले की चाय में पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसमें कैटेचिन भी होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। रोजाना केले की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज में लाभ पहुंच सकता है। 

वजन घटाने में मददगार

केले की चाय पीने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके साथ ही, केले की चाय में एंटी-ओबेसिटी प्रभाव भी मौजूद होते हैं। इसको पीने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

केले की चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैग्नीज और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया जको बेहतर बनाने में मदद करते हैं। केले की चाय पीने से पेट में गैस। कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर हो सकती हैं। 

अच्छी नींद लाने में मददगार

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो केले की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। केले की चाय पीने से अनिद्रा की शिकायत को दूर करने में मदद मिलती है। अध्ययन से पता चलता है कि केले के छिलके में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व मौजूद होता है, जो नींद में सुधार कर सकता है। केले की चाय पीने से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। 

कैसे बनाएं केले की चाय –

सामग्री 

  • 1 केला 
  • 1 गिलास पानी 

तरीका 

केले की चाय बनाना बहुत आसान है। इसके के लिए एक केले को एक गिलास पानी के साथ उबाल लें। जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो बचे हुए तरल पदार्थ को आधे कप दूध या फिर काली चाय के साथ मिला लें। आपकी केले के छिलके की चाय तैयार है। आप गर्मागर्म इसका सेवन कर सकते हैं।  

केले की चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services