कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाती है पान ठंडाई,देखें इसे बनाने की विधि
अगर आप गर्मी में अधिक पसीने से तरबतर हो जाते हैं और आपको गर्मी में ठंडा पीने का मन करता है। तो आप पान ठंडाई बना सकते हैं। अगर आप पान खाने के शौकीन है तो आपको पान ठंडाई बड़ी पसंद आने वाली है। इसे बनाना आसान है और आप पान ठंडाई पीकर खुद को ठंडा और कूल-कूल महसूस करने वाले हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कैसे बनाना है पान ठंडाई।
पान ठंडाई बनाने के लिए सामग्री-
2 पान के पत्ते
आधा कटोरी पिस्ता
4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच सौंफ
2 कप दूध
2 बड़े चम्मच चीनी
पान ठंडाई बनाने की विधि- सबसे पहले मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। इसके बाद बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस लें। अब सौंफ के छिलके हटाने के लिए आप चाहें तो ठंडाई को छान भी सकते हैं। आप चाहे तो बिना छाने ही सर्व कर सकते हैं। लीजिये स्वादिष्ट पान ठंडाई तैयार है। आप ठंडाई को गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।