Food & Drinks

इस तरह बनाये पालक चकली

आप घर में तरह तरह के स्नेक्स बनती ही रहती हैं। कई बार आपने चकली भी बनायीं होगी। चकली जितनी खाने में स्वादिस्ट और क्रिस्पी होती हैं उन्हें बनाना उतना ही कठिन होता है। लेकिन क्या आपने पालक चकली खायी हैं? नहीं ना? तो लीजिये आज हम आपको बताते हैं पालक की चकली बनाना। ये खाने में तो स्वाद से भरपूर हैं ही इसके साथ ये हेल्दी भी बहुत हैं। तो बनाइये पालक चकली।

सामग्री –

पालक पेस्ट-एक कप, 
रवा एक कप, 
चावल पाउडर-एक कप, 
सफेद तिल-एक बड़ा चम्मच, 
दरदरा जीरा-एक छोटा चम्मच, 
लहसुन पेस्ट-आधा चम्मच, 
मीठा सोडा-एक छोटा चम्मच, 
लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच, 
अनारदाना पाउडर-एक छोटा चम्मच, 
मोयन व तलने के लिए रिफाइंड तेल 
नमक-स्वादानुसार।

बनाने की विधि –

सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डाल कर मिला लें। इसमें अब मोयन के लिए 2 बड़े चम्मच तेल मिलाएं और अच्छी तरह गूंथ लें। अगर आपको ये मिश्रण जयादा ही कड़ा लगे तो आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी मिला लें। तैयार मिश्रण को चकली बनाने वाली मशीन में भरकर चकली बनाएं। कड़ाही में तेल गर्म कर करके मंदी आंच पर चकली तल लें। लीजिये आपकी क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर चकली तैयार हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services