Uttarakhand

आज शाम उत्‍तराखंड पहुंचेंगी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी रविवार की शाम उत्‍तराखंड पहुंचेंगी। वह देहरादून में रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हाथी बड़कला स्‍टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्‍मृति ईरानी बीजापुर अतिथि गृह में भाजपा नेताओं से भेंट करेंगी।

दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रथम अंतराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी को भेंट किया तिरंगा

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को उत्तराखंड के प्रथम अंतराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद के आवास पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के आवास पर आए सभी लोगों को भी तिरंगा भेंट किया।

प्रेमचंद अग्रवाल ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

वित्त, शहरी विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने मंत्रालय के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने 75 वर्ष पर 7,50,000 (सात लाख पचास हजार) तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया।

विधानसभा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशभर में अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा फहराने को कहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे वतन के लोगों में उत्साह है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव उत्तराखंड में भी धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कहा कि जो आजाद भारत में पैदा हुए हैं, इस उत्सव के जरिए हमें आजादी का जश्न मनाने का ऐसा पहली बार मौका मिल रहा है। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने शहरी विकास, आवास एवं विकास विभाग, राज्यकर विभाग, स्टाम्प के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा झंडा, आवास एवं विकास विभाग को डेढ़ लाख से अधिक तिरंगा और राज्यकर व स्टाम्प से संबंधित अधिकारियों को एक लाख तिरंगा (कुल साढ़े सात लाख) का लक्ष्य दिया। कहा कि सभी विभाग इसे पूरे राज्यभर में नौ अगस्त से बांटेंगे।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि पूरे राज्यभर में एकसाथ सभी विभागीय अधिकारी आमजन के साथ तिरंगा झंडा अपने-अपने क्षेत्रों में फहराएंगे। साथ ही इसे सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित व प्रचारित भी करेंगे।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services