Food & Drinks

आज के दिन घर में सबको बनाकर खिलाये सूजी का तिरंगा हलवा

26 जनवरी आने वाली है। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं और खाते हैं। अगर आप भी कुछ खास खाना चाहते हैं तो आप टेस्टी तिरंगा हलवा बना सकते हैं। यह दिखने में बेहतरीन है और खाने में भी बहुत बेहतरीन है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो आइए जानते हैं आज इसकी आसान रेसिपी।


सूजी का तिरंगा हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-दूध- 3 कप
-देसी घी- 3 बड़े चम्मच
-सूजी- 250 ग्राम
-चीनी- 250 ग्राम
-खस सिरप- 1 चम्मच
-ऑरेंज स्क्वैश- 1 चम्मच
-वेनिला एसेंस- 1 चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
-टूटी फ्रूटी (गार्निश के लिए)- 2 चम्मच
-इलायची – 15

सूजी का तिरंगा हलवा बनाने की विधि- सूजी का तिरंगा हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को उबाल कर अलग रख लीजिए। अब इसके बाद एक पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिए। इस दौरान जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो आप सूजी में दूध और चीनी को डालकर कुछ देर पका लीजिए। अब कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए। उसके बाद इसे तिरंगा बनाने के लिए अलग- अलग पैन में नारंगी स्क्वैश, वेनिला एसेंस और खस का सिरप डालकर अच्छी तरह से पकाएं। सबसे आखिरी में किसी प्लेट में निकालकर तिरंगा बनाएं ऊपर से टूटी फ्रूटी से गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services