Food & DrinksLife Style

अमरूद कई रोगों को दूर करने में है सहायक, आइए जानें फायदे..

अमरूद सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह सेहत का खजाना है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई तरह के रोगों से बचाते हैं। अमरूद विटामिन-सी, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, कॉपर, जिंक पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर है। अमरूद को कब्ज और डायबिटीज के समस्या में रामबाण इलाज माना जाता है। इतना ही नहीं यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं, अमरूद खाने के फायदे।

1. कब्ज से राहत दिलाएं

अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे मल त्यागने की क्रिया में मदद मिलती है। अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो नियमित रूप से अमरूद का सेवन कर सकते हैं, यह पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में कारगर माना जाता है। हालांकि सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

2. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक

अमरूद में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे अमरूद का सेवन कर सकते हैं। 

3.थायराइड में लाभदायक

अमरूद में कॉपर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो थायराइड को कंट्रोल करने में सहायक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व थायराइड के मरीजों के लिए लाभदायक है। डॉक्टर थायराइड के मरीजों को अमरूद खाने की सलाह देते हैं।

4. दिमाग के लिए फायदेमंद

अमरूद में विटामिन-बी3, विटामिन-बी6 पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो मस्तिष्क के विकास में सहायक है। अगर आप नियमित रूप से अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह दिमाग को स्वस्थ बनाता है।

5. वजन कम करने में सहायक

अमरूद फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेली डाइट में अमरूद शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट भरा महसूस होता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services