Tour & Travel

अगर कर रहे हैं शांति की तलाश तो इन जगहों पर जाएं घूमने

आजकल लोग घूमने का शौक खूब रखते हैं और ऐसे शौक वाले लोग अलग अलग देशों को भी एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ ऐसे देशों की तलाश करते हैं जहां शांति हो। इसी लिस्ट को आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। जी दरअसल कई ऐसे देश हैं जहां हिंसा के मामले काफी कम होते हैं, और ऐसी जगहों पर घूमना काफी खास होता है। अब आज हम आपको ऐसे ही शांत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

* डेनमार्क यह देश उत्तरी यूरोप में स्थित है। जी हाँ और यहाँ आप काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। सुरक्षित देशों की लिस्ट मेंसाल 2021 में यह देश तीसरे नंबर पर पहुंच गया।

* आइसलैंड भी शांत देशों की सूची में आता है। यह देश घूमने के लिए जितना खूबसूरत है, उतना ही यहां लोग खुद को बेहद सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करते हैं। 

* न्यूजीलैंड देश एक आयरलैंड देश है, यह प्रशांत महासागर के बीच में बसा हुआ है। यह कम जनसंख्या से भरा है और इसी की वजह से यहां शांति रहती है, और यहां विवादित मुद्दे कम होते हैं। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ यहाँ जा सकते हैं, क्योंकि यह बेस्ट ऑप्शन है।

* स्लोवेनिया भी यूरोप का हिस्सा है। यह देश भी बाकी देशों की तरह बेहद कम जनसंख्या वाला देश है, इसी के चलते यहां भी लोगों का जीवन बड़ी शांति से गुजर रहा है। यहां विवाद बहुत कम होते हैं।

* यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया भी दुनिया के सबसे शांत देशों की लिस्ट शामिल है। जी हाँ, कहा जाता है इस देश की जनसंख्या भी अन्य यूरोपीय देशों की तरह काफी कम है, इस वजह से यहां पर भी शांति का माहौल बना रहता है।

Related Articles

Back to top button
Event Services