Government

बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के नवविद्युतीकरण कार्यों का किया गहन निरीक्षण…

बरेली : इज्जतनगर मंडल के मंडल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक (आर.वी.एन.एल.) श्री मनोज पाण्डे के साथ ओ.एच.ई. निरीक्षण यान से बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के नव विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यवर्ती स्टेशनों के स्टेशन मास्टर पैनल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों आदि भी गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

मंडल रेल प्रबंधक श्री पंत बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल मो. लतीफ खान 21 फरवरी, 2021 को बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे। 
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री सत्येंद्र सिंह, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button