Religious

जानिए आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुर्हुत

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 24 जून का पंचांग।

24 जून का पंचांग-

ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 10, जिल्काद 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जून 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, ज्येष्ठ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग प्रातः 06 बजकर 05 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत व त्योहार – ज्येष्ठ पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा पक्ष)।

सूर्योदय का समय 24 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 जून 2021 : शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 22 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 04 मिनट से 11 बजे तक। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 35 मिनट तक। वर्ज्य काल शाम 04 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 05 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button