Entertainment

कटरीना कैफ के इस अंदाज को देख खुश हुए अमिताभ बच्चन,कई बड़ी हस्तियां शो में की शिरकत 

क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति 13) में शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन बॉलीवुड से लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां शो में शिरकत करती हैं। इस वजह से अमिताभ बच्चन के इस एपिसोड को ‘शानदार शुक्रवार’ कहा जाता है। शो में आई हस्तियां होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी 13 का गेम खेलते और अपने बारे में कई खुलासे भी करते रहते हैं।

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन हस्तियों के साथ काफी मस्ती भी करते हैं। इस बार केबीसी 13 के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में फिल्म सूर्यवंशी की स्टार कास्ट नजर आने वाली है। ऐसे में केबीसी 13 की हॉट सीट पर कटरीना कैफ और अक्षय कुमार बैठे नजर आएंगे। उनके साथ सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी भी केबीसी 13 के ‘शानदार शुक्रवार’ में दिखाई देंगे। शो में पहुंचकर इन सभी सितारों ने अमिताभ बच्चन के साथ काफी मस्ती की।

वहीं अमिताभ बच्चन ने कटरीना कैफ ने अपनी फिल्म अग्निपथ का मशहूर डायलॉग बोलने को कहा। सोनी टीवी चैनल ने केबीसी 13 का एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में वह अभिनेत्री केबीसी 13 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म अग्निपथ का विजय दिनाथ चौहान वाला डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ जिस अंदाज में डॉयलॉग बोलती हैं वह देखकर अमिताभ बच्चन काफी खुश होते हैं। वह उनकी तारीफ भी करते हैं।

अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘क्या बात है मैडम ! हमारे पेट में लात मार दिया है।’ सोशल मीडिया केबीसी 13 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के फैंस उनके इस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सूर्यवंशी की स्टार कास्ट से पहले केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में मशहूर गायक शान और सोनू निगम पहुंचे।

हर शुक्रवार कई फिल्मी सितारे अमिताभ बच्चन के शो का हिस्सा रहते हैं। केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में अब तक दीपिका पादुकोण, फराह खान, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, नीरज चोपड़ा, पी श्रीजेश, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी सहित अब तक कई कलाकार नजर आ चुके हैं। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button