Education

इस सहकारी बैंको में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन ,यहाँ देखें पूरी डिटेल

सहकारी बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। अभ्युदय सहकारी बैंक लिमिटेड ने मैजेमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए 15 रिक्तियां निकाली गयी हैं, जिनके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। हालांकि, विज्ञापन के मुताबिक, रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया जा सकता है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, abhyudayabank.co.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया कल, 20 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और उन्मीदवार 3 जनवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 1000 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसे भरने की आखिरी तारीख भी 3 जनवरी ही है।

अभ्युदय सहकारी बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए योग्यता

अभ्युदय सहकारी बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो या सीए/सीएफए उत्तीर्ण हों या एमबीए/एमएमएस/पीजीडीबीएम फुल टाईम मोड में किया हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2021 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानि कि उम्मीदवारों का जन्म 1 दिसंबर 1986 से पहले और 1 दिसंबर 1991 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों एससी, एसटी, ओबीसी और एनटी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button