अगले दो दिनों तक बिहार के कई ज़िलों में छाया रहेगा घना कोहरा, पढ़े पूरी ख़बर..

बिहार में राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में घने कोहरा का असर दूसरे दिन भी बना रहा। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। कोहरे से नव वर्ष का आगाज होगा। नव वर्ष के पहले दिन पटना में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम सर्द रहेगा।

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो डिग्री गिरावट के बाद 6.3 डिग्री के साथ गया सबसे ठंडा शहर रहा। प्रतिचक्रवात, प्रदेश में दो तरफा हवा मिलने से नमी में बढ़ोतरी होने से कोहरे का प्रभाव है। इससे दिन व रात में कनकनी संग ठंड का अहसास होगा।
दो दिनों बाद बदलाव के आसार
शनिवार को गया, भागलपुर, पूर्णिया, पटना में घना कोहरा छाया रहा। आंशिक बादल रहने के कारण धूप का असर कम होने से कनकनी भरी ठंड से लोग परेशान रहे। पूर्णिया व पटना में 50 मीटर दृश्यता रही। गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सीवान , पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, सबौर, सीतामढ़ी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं दूसरी ओर पटना, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा व बांका जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।
राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
पटना 10.0
गया 6.3
औरंगाबाद 7.7
मुजफ्फरपुर 9.8
सीवान 8.0
भागलपुर 10.3
समस्तीपुर 7.5
सहरसा 10.6
सबौर 7.0
बांका 7.7
नवादा 9.6
पूर्णिया 11.0
कटिहार 11.2
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।