Biz & Expo

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शोयर बाजार में सेंसेक्स 166 अंकों की उछाल के साथ 58296.91 के स्तर पर हुआ बंद

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 166 अंकों की उछाल के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 54.20 अंकों की बढ़त के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलते ही इसमें तेजी देखी गई। आज सुबह 09:22 बजे BSE बेंचमार्क सेंसेक्स 283.82 अंकों की उछाल के साथ 58,413.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही निफ्टी भी 63.65 अंकों की बढ़त के साथ 17,387.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज के दिन सेंसेक्स में RELIANCE, लार्सन एंड टर्बो, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, मारूति, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, M&M, हेल्थटेक, ULTRACEMCO,और INFY के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टाटा स्टील, पावरग्रिड, एशियन पेंट, HDFC, TCS और HDFCBANK के शेयरों में गिरावट देखी गई।

वहीं पिछले हफ्ते सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर 58,194.79 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने शुक्रवार को 58,194.79 का स्‍तर भी छुआ था, जो कि अभी तक का सबसे उपरी स्तर का आंकड़ा था। वहीं पिछले हफ्ते निफ्टी भी 50 89.45 अंक ऊपर 17,323.60 पर बंद हुआ था।

इसके अलावा आज सुबह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी Reliance Industries Ltd के शेयरों में तेजी देखने को मिली। आज बाजार खुलते ही कंपनी ने अपनी पुरानी तेजी को जारी रखते हुए शेयर बाजार में 4 फीसद की बढ़त हासिल कर ली। कंपनी ने अनुसार उसकी सहायक कंपनी ने जीनोमिक टेस्टिंग फर्म स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में 393 करोड़ रुपये से ज्यादातर हिस्‍सेदारी को खरीद लिया है, जिसके बाद आज बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों में लगभग 4 फीसद की वृद्धि देखी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button