Entertainment

सनी लियोनी ने मोनोकिनी पहन कराया हॉट फोटोशूट,  लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। वह बहुत बार अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट से लेकर ड्रेस की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अब एक बार फिर से सनी लियोनी ने अपना बेहद हॉट अंदाज दिखाया है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फैंस से रूबरू होने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरों में सनी लियोनी ने व्हाइट, पर्पल और ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। साथ ही आंखों पर सन ग्लासेस लगाए हुए हैं। स्विमिंग पूल के साइड में सनी लियोनी बोल्ड पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाती दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उनका बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने खास कैप्शन भी लिखा है।

सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की यह सभी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की तो बीते दिनों वह अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर सुर्खियों में थीं। उनकी यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में सनी लियोनी ने काफी अलग किरदार निभाया है।

उन्होंने वेब सीरीज अनामिका एक अंडरकवर स्पाई का किरदार निभाया है, इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में सनी लियोनी स्टंट्स करती भी नजर आई हैं। वेब सीरीज अनामिका का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने किया है। वहीं इस वेब सीरीज में सनी लियोनी के अलावा सोनाली सेगल, राहुल देव, समीर सोनी, शहजाद शेख और अयाज खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज अनामिका 10 मार्च रिलीज हुई है। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button