Sports

खेलो इंडिया गेम्स में योगासन और मल्लखंब भी शामिल, इस वर्ष कर्नाटक करेगा मेजबानी

कर्नाटक इस साल के अंत में दूसरे खेलो इंडिया यूनवर्सिटी गेम्स ( Khelo India University Games 2021) की मेजबानी करेगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का यह संस्करण भी बेहद सफल होगा।

इन खेलों का आयोजन भारतीय यूनिवर्सिटी संघ के साथ भागीदारी में बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी और राज्य के अन्य स्थलों पर किया जाएगा। केआइयूजी देश के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी खेल हैं जिनका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को ढूंढना है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

रिजिजू ने कहा, ‘पिछले साल हुए यूनिवर्सिटी खेल काफी सफल हुए थे। जिन देशों के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हैं, वे अकसर यूनिवर्सिटी स्तर के खेल के नायक होते हैं।’ उन्होंने खेलों का समर्थन और प्रोत्साहन के लिए कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की प्रशंसा की।

केआइयूजी के पहले चरण का आयोजन फरवरी 2020 में भुवनेश्वर में किया गया था। इसमें सभी राज्यों के 158 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में के 3,182 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इस साल विश्वविद्यालय खेलों में योगासन और मल्लखंब को भी जोड़ा गया है। इससे देश की सदियों पुरानी खेल विधाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। माना जा रहा है कि इस साल 4000 के अधिक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services