Xiaomi ने Redmi Note 8 2021 को घरेलू बाजार में किया लॉन्च, जाने इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में…
![](https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2021/05/दसद-2-700x470.jpg)
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 2021 को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में दमदार MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले मिलेगा। आइए जानते हैं रेडमी नोट 8 2021 की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में…
![](https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2021/05/दसद-2.jpg)
Redmi Note 8 2021 की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एफएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340×1,080 पिक्सल है। साथ ही इसकी स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह डिवाइस MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 बेस्ड एमआईयूआई 12.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी रेडमी नोट 8 2021 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। जबकि फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi Note 8 2021 की कीमत
रेडमी नोट 8 2021 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत क्रमश : 169 डॉलर (करीब 12,300 रुपये) और 189 डॉलर (करीब 13,800 रुपये) होगी। साथ ही इसे Neptune ब्लू, मूनलाइट व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Mi 11 Lite जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
शाओमी की एमआई सीरीज का नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस से संबंधित कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। इन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो एमआई 11 लाइट स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस हैंडसेट की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एमआई 11 लाइट में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 732G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601