Jyotish

रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ दूल्हा, दुल्हन ने संग आए बाराती से रचाई शादी

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ है जो पूरे इलाके में सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल जयमाला के बाद एक दूल्हा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया तो शादी समारोह में हडकंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद जब दूल्हे का पता नहीं चला तो दुल्हन ने बारातियों में से आए एक लड़के से ही शादी कर ली।

अचानक गायब हुआ दूल्हा

खबर के मुताबिक, मामला कानपुर के महाराजपुर का है जहां शादी की कुछ रस्में पूरी हो गई थी और जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे तथा दुल्हन के परिजन डिनर कर रहे थे और इसी दौरान पता चला की दूल्हा गायब हो गया है। जैसे ही यह खबर दुल्हन के परिजनों तक पहुंची तो सब लोग भौचक्के रह गये। दोनों परिवारों ने काफी तलाशी की लेकिन दूल्हे का पता नहीं चला। कुछ समय बाद पता चला कि दूल्हा गायब नहीं बल्कि जानबूझकर भाग गया है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत और बहस हुई।

बाराती से की शादी

इसके बाद दूल्हे के परिवार की तरफ से आए एक मेहमान ने सुझाव दिया कि दुल्हन चाहे तो किसी बाराती से शादी कर सकती है। इसके बाद परिवार ने बारात में एक लड़के का चुनाव किया और परिवारों की सहमति के बाद दोनों की शादी उसी आयोजन स्थल पर संपन्न हो गई। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन के परिवार ने दूल्हे तथा उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

==================================================================

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button