रोटरी क्लब ऑफ जबालीपुरम ने जीते 7 प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, क्लब में खुशी की लहर

जबलपुर।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा आयोजित भव्य अवॉर्ड सेरेमनी “गर्व दिवस – आभार मित्रों का” में रोटरी क्लब ऑफ जबालीपुरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए। इस उपलब्धि से क्लब के सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मयंक अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और क्लब गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए Dynamic President Award से सम्मानित किया गया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अंकुर महेश्वरी को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए Assistant Governor Award, Public Image, Foundation & Membership Seminar Co-Chairman Award तथा President Elect & Secretary Elect Seminar Co-Chairman Award प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन उत्तम महेश्वरी को District Award Committee Co-Chairman Award से सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शोभित वर्मा को RYLA Co-Chairman Award तथा पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन गिरीश खंडेलवाल को Environment Co-Chairman Award से नवाजा गया।

क्लब पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को क्लब के प्रत्येक सदस्य के समर्पण, सहयोग और टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लब समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
रोटरी क्लब ऑफ जबालीपुरम की इस शानदार उपलब्धि पर क्लब सदस्यों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




