भाजपा कार्यालय पर लगा ‘नमाजवादी सपा का असली चेहरा’ पोस्टर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वार जारी है। हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगा, जिसमें लिखा था, “यही है नमाजवादी सपा का असली चेहरा।” इस पोस्टर के माध्यम से समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा गया है।
पोस्टर को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगवाया। पोस्टर के संदेश के बाद सपा के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस पोस्टर के जरिए भाजपा ने सपा को कटघरे में खड़ा किया और उसकी राजनीतिक रणनीतियों पर सवाल उठाए हैं।
यह पोस्टर वार राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ले सकता है, क्योंकि दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला पहले से ही जारी है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601