State News

पियाजियो व्हीकल्स ने लखनऊ में नई प्रीमियम डीलरशिप शुरू की

लखनऊ, 18 मई 2026: इटली की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी पियाजियो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रीमियम डीलरशिप “नरसिंह मोटर्स” का उद्घाटन लखनऊ में किया है। यह नई डीलरशिप शहर में वेस्पा और अप्रिलिया ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स तथा एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज प्रदर्शित करेगी।

इस डीलरशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पियाजियो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी एवं नरसिंह मोटर्स के एमडी श्री रमा शंकर अवस्थी भी उपस्थित रहे।

यह आधुनिक शोरूम लगभग 1,600 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जबकि 2,500 वर्गफुट का समर्पित सर्विस वर्कशॉप ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा। यह डीलरशिप वेस्पा और अप्रिलिया की इटालियन विरासत और प्रीमियम क्वालिटी को दर्शाती है।

पियाजियो इंडिया के 2-व्हीलर डोमेस्टिक बिजनेस के ईवीपी श्री अजय खुर्दवंशी ने कहा,
“नरसिंह मोटर्स के माध्यम से हम लखनऊ में ग्राहकों के साथ अपने संबंध और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को वर्ल्ड-क्लास अनुभव देना और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स के साथ बेहतरीन ओनरशिप एक्सपीरियंस उपलब्ध कराना है।”

नरसिंह मोटर्स के मैनेजिंग पार्टनर श्री रमा शंकर अवस्थी ने कहा,
“लखनऊ में प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश हमारे लिए गर्व की बात है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो स्टाइलिश और हाई-क्वालिटी टू-व्हीलर्स की तलाश में हैं। हम वेस्पा और अप्रिलिया के प्रोडक्ट्स के साथ ग्राहकों को प्रीमियम खरीद एवं सर्विस अनुभव प्रदान करेंगे।”

नरसिंह मोटर्स के जुड़ने के साथ ही पियाजियो के अब पूरे भारत में वेस्पा, अप्रिलिया और मोटो गुज्जी के 250 से अधिक टचपॉइंट्स हो गए हैं, जिससे कंपनी देश में अपनी मजबूत उपस्थिति को और विस्तार दे रही है।

Related Articles

Back to top button