Uncategorized

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा अभियान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों और अपने आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति को समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण जी, डॉ0 राममनोहर लोहिया के नेतृत्व से गति मिली थी।
इस अवसर पर सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, विकास यादव, एस.के. राय, फराज किदवई, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव, राधेश्याम यादव आदि भी उपस्थित थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने गुलिस्तां कालोनी स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आज कानपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र बिठूर के कस्बा बिठूर में शहीदों को नमन करते हुए घर-घर राष्ट्रीय ध्वज कार्यक्रम में शामिल हुए।
लखनऊ के जियामऊ, पिपराघाट, मार्टिनपुरवा सहित कई अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज घरों में फहराया गया। इस कार्यक्रम में सर्वश्री राज कुमार मिश्र, सुशील दीक्षित, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू‘, पूजा शुक्ला, सौरभ यादव, सुधा जायसवाल, लता आदि की भागीदारी रही।
विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। लखनऊ जनपद में श्री सीएल वर्मा, मोनू कन्नौजिया, विजय सिंह, वंदना चतुर्वेदी, शब्बीर खान, प्रदीप यादव, मुकेश साहू, सर्वेश यादव, प्रदीप शर्मा आदि ने भी तिरंगा ध्वज फहराया। मोहन लालगंज में श्री आर.के. चौधरी पूर्वमंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराया।
आजमगढ़ में पूर्व मंत्री श्री बलराम यादव विधायक श्री आलम बदी, दुर्गा प्रसाद यादव चंद्रदेव राम, नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव संग्राम सिंह विधायक, कुशीनगर में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, श्री राधेश्याम सिंह, बलिया में श्री नारद राय पूर्व मंत्री, श्री जय प्रकाश अंचल विधायक, मऊ में श्री राजीव राय, फैजाबाद में लीलावती कुशवाहा, बिंदकी में डॉ0 राजपाल कश्यप, गोरखपुर में संतोष यादव सनी, सुनील सिंह, गाजीपुर में श्री जयकिशन साहू, शाहजहांपुर में श्री तनवीर, मेरठ में श्री राजपाल सिंह, मुरादाबाद में मोहम्मद फहीम, मैनपुरी में श्री तोताराम यादव, अम्बेडकरनगर में श्री विशाल वर्मा, कानपुर में श्री इमरान मसूद, इलाहाबाद में पूर्व एमएलसी श्री वासुदेव यादव, कानपुर में श्री अभिमन्यू गुप्ता, बस्ती में श्री महेन्द्र सिंह यादव विधायक, आगरा में श्री गौरव यादव, इलाहाबाद में श्री आशुतोष सिन्हा एमएलसी ने अगस्त क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा अभियान को गति दी

Related Articles

Back to top button
Event Services