लखनऊ में होगा ग्लैमर का बड़ा आयोजन, “Celebrity Icon Awards 2026” का आगाज़ 30 मई को

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फैशन, ब्यूटी और एंटरटेनमेंट जगत का भव्य आयोजन “Celebrity Icon Awards 2026” आगामी 30 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन The Artist Production House द्वारा किया जा रहा है, जिसमें टीवी एवं ग्लैमर इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिलेगी।
इस विशेष आयोजन में प्रसिद्ध अभिनेत्री सुहासी धामी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। वहीं, कार्यक्रम में निधि श्रीवास्तव को कोऑर्डिनेटर एवं विशेष अतिथि के रूप में शामिल किया गया है। निधि श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध Celebrity Makeup Artist एवं Global Educator के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन The Artist Production House की फाउंडर शहजादी नवाब पठान द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसे श्वेता तिवारी (Mallika-E-Awadh) द्वारा पावर्ड किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह इवेंट फैशन, मॉडलिंग, मेकअप और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं एवं प्रोफेशनल्स को मंच प्रदान करेगा।
आयोजन में मॉडल्स, कलाकारों, मेकअप एक्सपर्ट्स एवं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन लोगों की सहभागिता रहने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम लखनऊ के फैशन एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर को नई पहचान देने का कार्य करेगा।
यह भव्य आयोजन 30 मई 2026 को लखनऊ में आयोजित होगा। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर +91 88876 75248 जारी किया है।



