उदयपुर में किस्मत कौर गिल और सुखजीवन सिंह ढिल्लों की शाही पंजाबी डेस्टिनेशन वेडिंग

250 मेहमानों की मौजूदगी में एक सप्ताह तक चले विवाह समारोह में दिखी पंजाबी विरासत, सिख परंपराओं और कपल की प्रेम कहानी की झलक
उदयपुर। राजस्थान की शाही नगरी उदयपुर में किस्मत कौर गिल और सुखजीवन सिंह ढिल्लों, जिन्हें परिवार और करीबी लोग प्यार से ‘जीवन’ कहते हैं, की भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग आयोजित हुई। फतेह विलास बाय फतेह कलेक्शन, उदयपुर में आयोजित इस विवाह समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से करीब 250 मेहमान शामिल हुए। एक सप्ताह तक चले इस समारोह में पंजाबी संस्कृति, सिख परंपराओं और कपल की व्यक्तिगत प्रेम कहानी का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

शादी की योजना और सजावट F5 Weddings ने तैयार की, जबकि पूरे समारोह की यादगार तस्वीरों को Prakash Creation ने कैमरे में कैद किया। विवाह के प्रत्येक कार्यक्रम को अलग पहचान देने के साथ पूरे समारोह में एक क्लासिक और टाइमलेस थीम को बरकरार रखा गया।

लंदन में हुई थी पहली मुलाकात
किस्मत और सुखजीवन की मुलाकात फरवरी 2023 में लंदन में हुई थी। उस समय किस्मत छुट्टियां मनाने लंदन गई थीं। दोनों की पहली मुलाकात बेहद खास रही और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। एक सप्ताह बाद एम्स्टर्डम में दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।

इसके बाद दोनों ने लंदन और मेलबर्न के बीच करीब तीन साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाया। दोनों हर तीन महीने में एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करते और बारी-बारी से दोनों शहरों की यात्रा करते रहे।

उदयपुर को बनाया ‘हाफवे हाउस’
लंबी दूरी के रिश्ते के बाद दोनों चाहते थे कि शादी के मौके पर उनके परिवार एक ही जगह एक साथ समय बिताएं। इसी वजह से उन्होंने उदयपुर को अपनी शादी के लिए चुना। उदयपुर उनके लिए पहले से भी खास था, क्योंकि इसी शहर के आसपास की पहाड़ियों में सुखजीवन ने किस्मत को शादी के लिए प्रपोज किया था।
F5 Weddings ने शादी के सभी कार्यक्रमों में पंजाबी परंपराओं और सिख मूल्यों को आधुनिक लेकिन पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत किया। सजावट को जानबूझकर ट्रेंड आधारित न रखते हुए क्लासिक और कपल की कहानी से जुड़ा रखा गया।

मेहंदी और साही चिठे से शुरू हुआ जश्न
शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत किस्मत की मेहंदी और पारंपरिक साही चिठे से हुई। पंजाबी परंपरा के अनुसार दुल्हन का परिवार शादी का निमंत्रण दूल्हे के परिवार तक पहुंचाता है। कपल ने इस परंपरा को खास अंदाज देते हुए कागज के कार्ड की जगह शादी का निमंत्रण एक सॉलिड कॉपर प्लेट पर हाथ से उकेरकर तैयार कराया।
मेहंदी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक आत्मीय माहौल देखने को मिला।

स्वागत लंच में जुटे दुनिया भर से मेहमान
शादी के अगले कार्यक्रम के रूप में वेलकम लंच आयोजित किया गया। विदेशों से लंबी यात्रा करके पहुंचे मेहमानों के लिए इसे हल्के-फुल्के और समर-कैजुअल अंदाज में रखा गया।
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, हांगकांग, अमेरिका और सिंगापुर से मेहमान उदयपुर पहुंचे। इनमें कई ऐसे मेहमान भी थे, जो पहली बार भारत आए थे।
चुन्नी चढ़ाई और शगुन में दिखा पारिवारिक जुड़ाव
शाम को पारंपरिक चुन्नी चढ़ाई और शगुन समारोह आयोजित हुआ। सुखजीवन की मां और बहनों ने किस्मत के सिर पर गुलाबी फुलकारी रखकर उन्हें परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत किया।
इस दौरान दोनों परिवारों का मिलन समारोह का खास आकर्षण रहा। इसके बाद कार्यक्रम ने पंजाबी जश्न का रूप ले लिया और भारतीय तथा विदेशी मेहमानों ने जमकर डांस किया।

हल्दी बनी ‘मैयां’, पूल पार्टी में जमकर मस्ती
पंजाब के माझा क्षेत्र से संबंध रखने वाली किस्मत के परिवार में हल्दी को ‘मैयां’ कहा जाता है। दूसरे दिन आयोजित इस समारोह में पारंपरिक रस्मों के साथ जमकर मस्ती हुई।
परिवार और दोस्तों ने कपल को हल्दी लगाई और इसके बाद बीयर तथा पूल पार्टी का दौर शुरू हुआ। देखते ही देखते समारोह मस्ती और उत्साह से भर गया और किस्मत व सुखजीवन भी स्विमिंग पूल में पहुंच गए।
पंजाबी रंग में रंगा सनेग और जागो
शादी के सबसे रंगीन कार्यक्रमों में संगीत और जागो शामिल रहा। इसकी सजावट में पारंपरिक पंजाबी गांव के आंगन की झलक दिखाई गई। देसी मंझे, रंग-बिरंगी फुलकारियां, चरखे और पारंपरिक वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया।
पूरे समारोह में पंजाबी संगीत, डांस और शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया।

चूड़ा रस्म में भावुक हुआ परिवार
रात में आयोजित चूड़ा समारोह बेहद निजी और भावुक रहा। पारंपरिक रूप से दुल्हन के मामा द्वारा निभाई जाने वाली इस रस्म में किस्मत के भाइयों और दिवंगत मामा के बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हर चूड़े को गुलाब के दूध में डुबोकर किस्मत की कलाई पर पहनाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। सुखजीवन भी पूरे समय किस्मत और उनके परिवार के साथ मौजूद रहे।
आनंद कारज में दिखी सादगी और आध्यात्मिकता
विवाह समारोह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आनंद कारज रहा। सिख धर्म में आस्था रखने वाले इस कपल ने विवाह समारोह को बेहद शांत, गरिमापूर्ण और आध्यात्मिक अंदाज में आयोजित किया।
महल की भव्यता के बीच सजावट को बेहद सादा और सुरुचिपूर्ण रखा गया। प्राकृतिक रोशनी, खूबसूरत फूलों और क्लीन लेआउट ने पूरे समारोह को शांत वातावरण प्रदान किया।
किस्मत के अनुसार, यह समारोह मुख्य रूप से उनके बारे में नहीं बल्कि ईश्वर के प्रति आभार, विनम्रता और कृतज्ञता को समर्पित था।

शाही रिसेप्शन के बाद देर रात तक चला जश्न
शादी के बाद महल के भव्य फ्रंट के सामने रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें सभी 250 मेहमान शामिल हुए। संगीत और डांस के साथ देर रात तक जश्न चलता रहा।
इसके बाद कपल ने अपने शुरुआती डेटिंग दिनों से जुड़ी याद को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए Boiler Room-inspired आफ्टर पार्टी आयोजित की। नियोन लाइट्स, डांस म्यूजिक और देर रात तक चली पार्टी ने शादी के जश्न को यादगार बना दिया।
दुनिया भर से पहुंचे मेहमानों ने बनाया खास
किस्मत और सुखजीवन की इस शादी में पंजाबी विरासत और सिख परंपराओं के साथ उनकी अंतरराष्ट्रीय जिंदगी की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक रस्मों से लेकर आधुनिक आफ्टर पार्टी तक, शादी का हर कार्यक्रम कपल की व्यक्तिगत पसंद और उनकी प्रेम कहानी से जुड़ा रहा।
वेडिंग टीम
वेन्यू: फतेह विलास बाय फतेह कलेक्शन, उदयपुर
वेडिंग प्लानर एवं डेकोर: F5 Weddings
फोटोग्राफी: Prakash Creation
एंटरटेनमेंट: Inderpal Moga
डीजे: Arvee, DJ Sam
वेडिंग इनविटेशन: The Doodle Boxx
कंटेंट क्रिएटर्स: WooNoori Creation, Films W Saanya
मेकअप: Shahid Naar
ज्वेलरी: Dev Jewellers, Jagdish Jewellers
मेहंदी: Payal Mehendi Art
Advertisements…..





