State NewsUttar Pradesh

चिनहट में आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन

स्थानीय लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण और बीमा सुविधाएं मिलेंगी
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित सतरिख रोड पर IIFL Finance की नई गोल्ड लोन शाखा का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, चिनहट प्रथम पार्षद अरुण कुमार राय तथा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड अभिनव माथुर ने अन्य अधिकारियों के साथ शाखा का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में अभिनव माथुर ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन देश की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है, जो लगभग 4000 शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी बाजार में प्रतिस्पर्धी दरों पर अधिकतम लोन उपलब्ध कराने के साथ पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है।

कंपनी के रीजनल हेड अस्ताद कोल्हा ने जानकारी दी कि चिनहट क्षेत्र के लोगों को इस शाखा के माध्यम से उचित दरों पर गोल्ड लोन के साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। वहीं एरिया मैनेजर संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य निम्न आय वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर टेरिटरी मैनेजर सतीश शुक्ला, शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सहित कंपनी के अन्य अधिकारी और अतिथि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button