HaryanaPolitics

हरियाणा की नायब सरकार का फ्लोर टेस्ट आज: विज बोले-मैं हर परिस्थिति में बीजेपी के साथ

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करेगी। इसके लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।इससे पहले नए CM नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई है।

फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ”मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा तथा पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। इसके बाद मनोहर हाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी 2014 में पहली बार विधायक बने थे. 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2023 में उन्होंने हरियाणा बीजेपी की कमान संभाली थी. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मनोहर लाल खट्टर के पैर छूए।

सूत्रों के मुताबिक, खट्टर अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें करनाल से मैदान में उतारा जा सकता है।खट्टर के करीबी संजय भाटिया, जो पंजाबी चेहरा हैं, उन्‍होंने 2019 के चुनाव में 6.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह सैनी की जगह पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए जा सकते हैं।2019 के लांकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button
Event Services