National

पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, कंगना रनौत को कहा ‘नाचने-गाने वाली औरत’

मध्य प्रदेश की कमल नाथ सरकार के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नाचने-गाने वाली ने किसानों का अपमान किया और कांग्रेसजनों ने उसका विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बैतूल जिले के सारणी में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए आई थी, कंगना के किसानों को लेकर दिए गए बयान का कांग्रेस ने विरोध किया।

कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी-

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था और प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पांसे ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नाचने-गाने वाली का विरोध कर रहे कांग्रेसजनों पर पुलिस ने न केवल बल प्रयोग किया बल्कि मामले भी दर्ज किए। पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है।

कमलनाथ के करीबी ने कही ये बात-

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस किसानों के सम्मान की खातिर सड़क पर उतरी थी। पुलिस को कंगना की कठपुतली नहीं बनना चाहिए क्योंकि सरकारें आते जाती रहती हैं।

पुलिस ने कृत्य किया है उसकी निष्पक्ष जांच हो और जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई न की जाए। जिन पुलिस वालों ने लाठीचार्ज किया उन पर कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू की हत्या पर भड़की एक्ट्रेस कंगना, पढ़िये- ये 2 ट्वीट

यह भी पढ़ें: मशहूर अमेरिकन सिंगर रिहाना के सपोर्ट में उतरे कई बॉलीवुड सेलेब्स, कमेंट कर कही ये बात

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services