खौफनाक : 140 सांप पाल रखे थे घर में, मौत हुई तो महिला की गर्दन में लिपटा हुआ था अजगर

एक महिला सांपोंं से इतना प्यार करती थी कि उसने अपने घर में 140 सांपों को पाल रखा था। लेकिन उसकी मौत भी सांपों से प्यार की वजह से हुई।
अमेरिका के पश्चिमी राज्य इंडियाना के ऑक्सफोर्ड में रहने वाली इस महिला को उसके घर में जब मृत पाया गया तो उसके गले में एक अजगर लिपटा हुआ मिला था।
36 साल की लॉरा हर्स्ट ने अपने घर में 140 सांपों को पाल रखा था। जब उनकी मौत हुई तब उसके गले में 8 फुट लंबा अजगर लिपटा हुआ मिला था।
महिला के पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के गले से अजगर को हटाया, लेकिन तब तक हर्स्ट की मौत हो चुकी थी।
उनके गले में सांप लिपटा हुआ था। शायद सांप ने ही हर्स्ट पर हमला किया होगा और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पड़ोसी ने बताया कि 140 सांपों में से 20 सांप हर्स्ट ने खुद खरीदे थे। उनकी बॉडी को मैंने सबसे पहले देखा था। यह एक दु:खद घटना बताया है।
यह भी पढ़ें: सांप ने डसा तो उसे मारकर उतारी खाल, दूध-मसालों के साथ पकाया और खा गया; देखें खौफनाक Video
यह भी पढ़ें: एक बार में 100 सांपों से संबंध बनाती है यह नागिन, कई बार तो जान पर भी बन आती है
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601