बकरीद को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश

सड़क पर नमाज की नहीं होगी अनुमति
सीएम योगी ने बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराए जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रखने के लिए साइबर टीमों को भी सक्रिय किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि स्थानीय स्तर पर धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाए रखें, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।




