National

CM केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने 1950 बसें खरीदने की दी अनुमति…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने 1950 बसें खरीदने की अनुमति दी है। ये बसें अगस्त से सितंबर तक आनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा 4800 बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अभी दिल्ली सरकार के बेड़े में 7200 बसें हैं।

जल्द ही नई बसों का बेड़ा पहुंचेगा और बसों की संख्या 13 हजार के पार हो जाएंगी। पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। कुछ बसें सड़कों से हटेंगी तो 2024 तक 1100 बसें सड़कों पर रहेंगी।

अर्बन फार्मिंग को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत लोग अपने घरों में छतों पर अर्बन फार्मिंग करना चाहेंगे तो सरकार उनकी मदद करेगी।इसके अलावा गरीबों को फ्री राशन योजना को 30 सितंबर तक बढाया गया।

Related Articles

Back to top button
Event Services